Bollywood

बेटी की ज़िद के आगे झुक गए शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी जल्द बनेंगी सलमान खान के घर की बहू

बेटी की ज़िद के आगे झुक गए शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी जल्द बनेंगी सलमान खान के घर की बहू


सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है। सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया। सोनाक्षी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अपने बिंदास और बेबाक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी की खबर को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सलमान खान

के परिवार की बहू बनने वाली हैं। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि शुरुआत में सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा शुरुआत में सोनाक्षी के रिश्ते से खुश नहीं थे। लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपने पिता को भी इसके लिए राजी करवा लिया है।

इसे भी पढ़ें: महंगी लक्ज़री कारों की शौक़ीन हैं कटरीना कैफ, एक्ट्रेस की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि इन दिनों शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी की शादी की खबरों के कारण सुर्खियों में बने हुए है। ऐसा कहा जा रहा है कि आखिरकार शत्रुघ्न को सोनाक्षी की जिद्द के आगे झुकना ही पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी जल्द ही सलमान खान के घर की बहू बनने वाली हैं। इंटरनेट पर यह खबर पिछले कुछ समय से छाई हुई है। कहा तो यह भी जा रहा है कि सोनाक्षी ने सगाई भी कर ली है।

इसे भी पढ़ें: जल्द माँ बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे, राखी सावंत ने कंफर्म की एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोनाक्षी ने जहीर इकबाल से सगाई कर ली है। जानकारी के लिए बता दें कि जहीर इकबाल सलमान खान के छोटे भाई जैसे हैं। खबरों की मानें तो दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। वहीं, कुछ समय पहले सोनाक्षी और सलमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी, जिसमें दिनों शादी करते दिख रहे थे। हालांकि, इस तस्वीर को एडिट किया गया था और फोटो फेक थी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!