उत्तर प्रदेश

*बड़ी खबर*—- सहारनपुर जिला कारागार में 23 कैदी HIV पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप

*बड़ी खबर*---- सहारनपुर जिला कारागार में 23 कैदी HIV पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप


बड़ी खबर

सहारनपुर की जिला जेल में 23 कैदियों में एचआईवी पॉजिटिव वायरस की पुष्टि हुई है। इनमें एक महिला और 22 पुरुष हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए जांच शिविर में इसका खुलासा हुआ है। विभाग ने इसकी रिपोर्ट जेल प्रशासन और शासन को दी है। जेल में इतनी अधिक संख्या में एचआईवी पॉजिटिव मरीज मिलने से जेल प्रशासन सकते में है। जेल प्रशासन इन कैदियों की हिस्ट्री खंगालने में लगा है। ताकि एचआईवी वायरस का सोर्स पता चल सके। इन कैदियों को इलाज के लिए राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी और एंटी रेट्रो वायल थैरेपी सेंटर(एआरटी सेंटर) को लेटर भेजा गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिन कैदियों में एड्स की पुष्टि हुई है। वे सभी ड्रग एडिक्ट हैं। नशे के चलते ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। इनमें से अधिकांश गंगोह, बेहट, देवबंद और मिर्जापुर के कैदी है। यह कैदी पांच से सात माह के अंतराल में जेल में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इन कैदियों के परिवारों की जानकारी लेकर उनके सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है।

जेल अधीक्षिका बोलीं- 6 नए मरीज मिले
जेल प्रशासन नए एचआईवी पॉजिटिव कैदियों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है। जेल अधीक्षिका अनिता दूबे कहती हैं, “जांच शिविर में करीब 6 कैदियों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। जेल में कुल 23 एचआईवी के मरीज है। इन कैदियों में ज्यादातर ड्रग ऐडिक्ट है।

वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि कुल 23 कैदियों में एचआईवी पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। जेल में 5 महीने में दो बार जांच शिविर लगाया गया था। इनकी रिपोर्ट अब आई है। इनमें टीबी और एड्स के लक्षण देखते हुए सैंपल भेजे गए थे।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!