Bollywood

आलिया भट्ट ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी शादी के कुछ समय बाद हो गई थी प्रेगनेंट, सास नीतू कपूर का नाम भी है लिस्ट में शामिल

आलिया भट्ट ही नहीं ये एक्ट्रेसेस भी शादी के कुछ समय बाद हो गई थी प्रेगनेंट, सास नीतू कपूर का नाम भी है लिस्ट में शामिल


बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने 27 जून की सुबह अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा से सबको चौका दिया। अभिनेत्री ने अपने माँ बनने की खुबखबरी को शेयर करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी अल्ट्रासाउंड की तस्वीर शेयर की और इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हमारा बच्चा आने वाला है”। माँ बनने की घोषणा के बाद से ही आलिया सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं और उनकी प्रेगनेंसी अब टॉक ऑफ़ द टाउन बन चुकी है। आपको बता दें, अभिनेत्री इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के दो महीने बाद ही आलिया के प्रेगनेंट हो जाने से लोगों के बीच चर्चा का माहौल गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि आलिया शादी से पहले से प्रेगनेंट थी। हालाँकि सच्चाई क्या है वो तो आने वाला समय ही बताएगा।

इसे भी पढ़ें: Bollywood Latest Updates: मौनी रॉय से लेकर कार्तिक आर्यन तक देखें आज क्या कुछ हुआ बॉलीवुड गलियारों में

अभिनेत्री आलिया भट्ट की प्रेगनेंसी ने भले ही सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया हो, लेकिन वह पहली ऐसी अभिनेत्री नहीं है जो शादी के कुछ महीनों में ही प्रेगनेंट हो गयी। उनसे पहले भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने शादी के कुछ महीनों बाद अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा कर के इंटरनेट पर सनसनी मचा दी थी, जिसे लेकर उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। आईये जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में-

इसे भी पढ़ें: Yatch पर सनसेट का लुफ्त उठाती नजर आईं Shehnaaz Gill, लोगों को पसंद आया सादगी भरा अंदाज

नीतू कपूर

आलिया भट्ट की सासू माँ और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर भी शादी के कुछ महीनों बाद ही प्रेगनेंट हो गयी थीं। अभिनेत्री 22 जनवरी 1980 को दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं और उन्होंने 15 सितम्बर 1980 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। प्रेगनेंसी के बाद नीतू कपूर ने अपने उभरते एक्टिंग करियर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

इसे भी पढ़ें: Miami बीच पर बिकिनी पहनकर Esha Gupta ने फ्लॉन्ट किया परफेक्ट फिगर, वीडियो देख उड़े लोगों के होश, कर रहे ऐसे-ऐसे कमेंट

श्रीदेवी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर से 1996 में शादी की थी। शादी के एक साल के बितर ही अभिनेत्री ने अपनी बेटी जान्हवी को जन्म दिया। श्रीदेवी की शादी और उनकी प्रेगनेंसी दोनों ही उस समय के हॉट टॉपिक्स थे। खबरों की मानें तो श्रीदेवी शादी से पहले ही प्रेगनेंट हो गयी थीं।

इसे भी पढ़ें: ‘माँ मुझे सब दिखाई दे रहा है’: Without Bra, क्रॉप टॉप पहनकर सड़कों पर घूमती कैमरों में कैद हुईं Poonam Pandey

जया बच्चन

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार जया बच्चन 3 जून 1973 को अभिनेता अमिताभ बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। शादी के कुछ समय बाद अभिनेत्री ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था। शादी के कुछ समय बाद यानि मार्च 1974 में अभिनेत्री ने अपनी पहली संतान श्वेता बच्चन को जन्म दिया।

इसे भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 2 की ग्रैंड सक्सेस पर कार्तिक आर्यन को गिफ्ट में मिली लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
भाग्यश्री

अभिनेत्री भाग्यश्री ने अभिनेता सलमान खान की फिल्म “मैंने प्यार किया” से बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया। एक फिल्म करने के बाद ही अभिनेत्री ने अपने उभरते करियर को अलविदा कह दिया और साल 1980 में हिमालय दसानी के साथ शादी के बंधन में बंध गयी। शादी के एक साल बाद उन्होंने अपने बेटे अभिमन्यु दसानी को जन्म दिया। भाग्यश्री को आज भी उनकी इस फिल्म के लिए याद किया जाता है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!