राष्ट्रीय

विकास की बरसात करेगा मामा’, CM शिवराज बोले- उज्जैन को दुनिया का सबसे अद्भुत शहर बनाएंगे

विकास की बरसात करेगा मामा', CM शिवराज बोले- उज्जैन को दुनिया का सबसे अद्भुत शहर बनाएंगे


उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जमाने में बड़ी-बड़ी मिल खत्म हो गई। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अपना सिंहस्थ अद्भुत सिंहस्थ था। उज्जैन के विकास में उस वक्त 4000 करोड़ों रुपए खर्च किए गए। महाकाल महाराज के कोरिडोर का विकास ऐसा होगा कि पूरी दुनिया में अद्भुत उज्जैन हमारा हो जाएगा। उज्जैन में एक जमाना था जब बड़ी-बड़ी मिलें थी, पर कांग्रेस के जमाने में बड़ी-बड़ी मिल खत्म हो गई।

इसे भी पढ़ें: उमा भारती ने मध्य प्रदेश में शराब की दुकान पर फेंका गाय का गोबर
विकास की बरसात करेगा मामा

इसी बीच मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश में हो रही बरसात का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इंद्र महाराज ने कृपा के रूप में रिमझिम वर्षा प्रारंभ कर दी है और आप इस वर्षा में भी डटे हुए हैं। इंद्र देवता बरसात कर रहे हैं, भाजपा और मामा विकास की बरसात करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बन रहा है, तेजी से आगे बढ़ रहा है। चारों दिशाओं में देश का विकास हो रहा है। एक तरफ मोदी जी की सरकार और दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की डबल इंजन की सरकार उज्जैन को तीनों लोकों से न्यारा शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश: बसपा, सपा और एक निर्दलीय सहित तीन विधायक भाजपा में शामिल हुए
उन्होंने कहा कि महाकाल बाबा की नगरी सचमुच में अद्भुत नगरी है। यहां आकर ऊर्जा और शांति मिलती है। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद सकारात्मक सोच विकसित होती है। मैं आप सभी के सामने यह वचन देता हूं कि उज्जैन दुनिया में सबसे अद्भुत शहर होगा। उन्होंने कहा कि 2003 तक जब कांग्रेस की सरकार थी तब उज्जैन कसवा जैसा लगता था, जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा प्राप्त की थी। लेकिन पिछले 15 साल में उज्जैन का स्वरूप बदल गया और अगर काम निगाएंगे तो आधी रात हो जाएगी।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!