मुजफ्फरनगर
अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जनपद के कावड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण
अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा एसपी सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट के साथ जनपद के कावड़ मार्ग का किया गया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी प्रशासन महोदय श्री नरेंद्र बहादुर सिंह के द्वारा एसपी सिटी श्री अर्चित विजय वर्गी के साथ आज *दिनांक 22 जून 2022* को जनपद में कांवड़ मार्ग का भ्रमण किया गया। अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को कावड़ मार्ग के साफ सफाई एवं पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही एसपी सिटी द्वारा कावड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा एवं कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
उक्त भ्रमण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट श्री अनूप कुमार श्रीवास्तव, नगर थाना अध्यक्ष श्री आनंद देव सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।