नई दिल्ली

ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, टायर में लगाई आग, अधीर रंजन ने पूछा- क्या हम आतंकवादी हैं?

ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, टायर में लगाई आग, अधीर रंजन ने पूछा- क्या हम आतंकवादी हैं?


नेशनल हेराल्ड केस से जुड़े एक मामले में आज तीसरे दिन भी लगातार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछताछ की जा रही है। राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का आज जबरदस्त प्रदर्शन भी हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान कई नेताओं को आज भी हिरासत में लिया गया है। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया है जबकि कुछ को ईडी मुख्यालय के बाहर से हिरासत में लिया गया है। ईडी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। हालांकि कांग्रेस नेताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल लगातार जारी है। कांग्रेस के नेता लगातार मोदी सरकार को घेर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड केस: लगातार तीसरे दिन होगी राहुल गांधी से पूछताछ, कांग्रेस ने कहा- भाजपा को यह बहुत महंगा पड़ेगा

हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया कि क्या हम आतंकवादी हैं? तुम हमसे क्यों डरते हो? वे कांग्रेस नेता- कार्यकर्ता पर पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार अपराधी है, अगर ये अपराधी न होते तो प्रजातंत्र की धज्जियां नहीं उड़ाते। प्रशासन को कुछ कहते हैं तो ये बोलते है कि हमें ऊपर से निर्देश दिए गए हैं, यानि इन्हें मोदी-शाह ने निर्देश दिया है। हिंदुस्तान में ऐसी बर्बरता पहले नहीं देखी गई। कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्‍लू सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हिरासत में लिया गया है। इससे पहले भूपेश बघेल ने कहा था कि देश के हर मुद्दे को राहुल गांधी ने उठाया है और इसलिए इन्हें परेशान किया जा रहा है। इनका (भाजपा) का जो राष्ट्रवाद है वो आयातित राष्ट्रवाद है, उस राष्ट्रवाद में जो भी विरोध में हो उसे दबा दिया जाए और कुचल दिया जाए… ये होता है।

इसे भी पढ़ें: आज भी कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन, अधीर रंजन बोले- भाजपा की तानाशाही चरम सीमा पर पहुंच चुकी है

राहुल गांधी तीसरे दिन ईडी के समक्ष पेश हुए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को लगातार तीसरे दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। राहुल गांधी सीआरपीएफ जवानों की ‘‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा के साथ सुबह करीब 11 बजकर 35 मिनट पर मध्य दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर स्थित ईडी मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी आयीं। वह 11 घंटे से अधिक समय तक चली पूछताछ के बाद मंगलवार रात साढ़े 11 बजे ईडी मुख्यालय से निकले थे। संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय के आसपास पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों के जवानों को भारी संख्या में तैनात किया गया है तथा आपराधिक दंड संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!