मनोरंजन जगत

सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज की मौत भी आज तक बनी हुई है एक अनसुलझी पहेली

सिर्फ सुशांत सिंह राजपूत ही नहीं, इन सेलिब्रिटीज की मौत भी आज तक बनी हुई है एक अनसुलझी पहेली


आज बॉलीवुड के उस एक्टर की बर्थ एनिवर्सरी है जिसकी मौत की खबर से पूरा देश सदमे में था। आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी है। जब 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर सामने आई थी तो पूरा देश सदमे में था। सुशांत इसी दिन अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत अवस्‍था में पाए गए थे। कहा जाता है कि दूसरों को बेहतर ज़िंदगी जीने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देने वाले सुशांत ने आत्महत्या की थी। उनकी मौत क्यों और कैसे हुई, यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है। सुशांत की मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इस केस की जांच तीन बड़ी एजेंसियां सीबीआई, ईडी और एनसीबी कर रही थीं। हालाँकि, इस मामले में कुछ साबित नहीं हो पाया। सिर्फ सुशांत ही नहीं, बॉलीवुड में कई ऐसे सेलेब्रिटीज हैं जिनकी मौत एक रहस्य बन कर गई है। आइए जानते हैं ऐसे ही सेलिब्रिटीज के बारे में –

श्रीदेवी

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया था। श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं जहाँ जुमैरा होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। यह हादसा था या साजिश इस बात का खुलासा नहीं हो पाया था।

जिया खान

एक्ट्रेस जिया खान ने नि:शब्द फिल्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे गजनी और हॉउसफुल जैसी फिल्मो में भी नजर आई थीं। जिया खान ने 3 जून 2013 को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर से एक सुसाइड नोट भी मिला था जिसमें जिया ने अपने कथित बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया था। हालांकि, उनकी मौत की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है।

दिव्या भारती

दिव्या भारती महज 19 साल की उम्र में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई थीं। दिव्या की मौत 5 अप्रैल 1993 को पांचवी मंजिल से गिरने के कारण हुई थी। कुछ लोग उनकी मौत को आत्महत्या बताते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें मारने की साजिश की गई थी। हालाँकि, पुलिस जाँच के बाद भी इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया और उनकी मौत एक रहस्य बन कर रह गई।

परवीन बॉबी

एक्ट्रेस परवीन बॉबी अपने जमाने की मशहूर अदाकारा थीं। उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था और बहुत सी सुपरहिट फिल्में भी दी थीं। परवीन बॉबी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड हिल गया था। परवीन को 22 जनवरी 2005 को उनके मुंबई स्थित अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाया गया था। परवीन अपने घर में अकेली रहती थीं और अकेलेपन का शिकार थीं। उनकी मौत की खबर 2 दिन बाद पता चली थी। उनकी मौत का खुलासा तब हुआ था जब उनके पड़ोसियों ने देखा कि पिछले कुछ दिनों से दरवाजे के सामने पड़ा अख़बार और दूध उठाने के लिए कोई नहीं आ रहा है। परवीन की मौत किस वजह से हुई यह अभी तक एक पहेली बनी हुई है।

गुरुदत्त

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गुरुदत्त की मौत भी एक पहेली बन कर ही रह गई। गुरुदत्त को 10 अक्टूबर 1964 को अपने अपार्टमेंट में मृत अवस्था में पाए गए थे। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने शराब पीने के बाद ढेर सारी नींद की गोलियाँ खा ली थीं। इससे पहले भी वे दो बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुके थे। माना जाता है कि उनकी पत्नी गीता दत्त से उनकी लड़ाई होती रहती थी जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!