राष्ट्रीय
-
उत्तरकाशी।उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम में मिलकर कई स्तर पर प्रयास कर रही है। मजदूरों को सकुशल बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया तो जा रहा है लेकिन इसमें कई तरह की समस्याएं बार-बार खड़ी हो रही है। सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग शुरू की जा चुकी है जिससे मजदूरों को बाहर निकालने की उम्मीद अभी बनी हुई है। वर्टिकल ड्रिलिंग के जरिए अब तक 30 मीटर से अधिक की खुदाई हो चुकी है। अधिकारियों ने यहां बताया कि फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए अब हाथ से ड्रिलिंग की जाएगी। इससे पहले होरिजेंटल ड्रिलिंग के दौरान ऑर्गर मशीन सुरंग के अंदर डाली गई थी जो की फंस गई थी। बसी हुई इस ऑर्गर मशीन को भी काटकर बाहर निकाला जा चुका है। ऑर्गर मशीन के फंसे हुए हिस्से को प्लाज्मा कटर से काटकर बाहर निकल गया है। मलबे में फंसे अमेरिकी ऑगर मशीन के शेष हिस्से भी सोमवार तड़के बाहर निकाल लिए गए। जानकारी के मुताबिक ड्रिलिंग में 48 मीटर से आगे की खुदाई को मैन्युअल किया जाएगा इसके लिए 6 रेट माइनर्स की एक टीम सिल्क्यारा पहुंचने वाली है। पीएम के प्रधान सचिव करेंगे समीक्षा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रधान सचिव पी के मिश्रा और उत्तराखंड के मुख्य सचिव एस एस सन्धु घटनास्थल पर चल रहे बचाव कार्यों की समीक्षा के लिए सोमवार को सिलक्यारा पहुंचेंगे। सुरंग के सिलक्यारा छोर से 25 टन वजनी अमेरिकी ऑगर मशीन के जरिए चल रही क्षैतिज ड्रिलिंग में ताजा अवरोध शुक्रवार शाम को आया जब उसके ब्लेड मलबे में फंस गए। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बन रही सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था जिसके कारण उसमें काम कर रहे श्रमिक फंस गए थे। उन्हें बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर कई एजेंसियों द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव कार्यों में सहयोग के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से नियुक्त नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने रविवार शाम सात बजे तक की स्थिति बताते हुए कहा था कि मलबे में ऑगर मशीन का केवल 8.15 मीटर हिस्सा ही निकाला जाना शेष रह गया है। मलबे में हाथ से ड्रिलिंग कर उसमें पाइप डालने के लिए ऑगर मशीन के सभी हिस्सों को पहले बाहर निकाला जाना जरूरी था। सुरंग में करीब 60 मीटर क्षेत्र में फैले मलबे को भेदकर श्रमिकों तक पहुंचने के लिए अब 10-12 मीटर की ड्रिलिंग शेष रह गयी है।
उत्तरकाशी।उत्तरकाशी के सिल्क्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम में मिलकर कई स्तर पर…
Read More » -
हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में हुई वापसी, फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी
हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को इसकी…
Read More » -
PM Modi ने Tirupati Mandir में दर्शन किए, भारतीयों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की
तिरुपति। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तिरुपति बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुमला…
Read More » -
*उत्तरकाशी टनल मामले पर बड़ी खबर, मजदूरों को बचाने के लिए भारतीय सेना करेगी मैनुअल ड्रिलिंग*
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बनाई जा रही सिलक्यारा सुरंग में 41 श्रमिकों की जिंदगी दांव पर लगी हुई है। बीते…
Read More » -
*वन्य जीव संरक्षण सभी के लिए उतना ही जरूरी जितना जरूरी जीवन के लिए जल – प्रो. मलिक*
स्थानीय चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज के 150 स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण महाविद्यालय प्राचार्य एवं राज्य वन्य…
Read More » -
AAP के 11 साल पूरे होने पर Arvind Kejriwal को याद आए Manish Sisodia, कही ये बात
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर बड़ा…
Read More » -
Noida International Airport से IndiGo की फ्लाइट भरेगी सबसे पहले उड़ान, साइन हुआ एमओयू
नोएडा के गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। इस वर्ल्ड क्लास इंटरनेशनल एयरपोर्ट…
Read More » -
इंस्टाग्राम से शॉपिंग करना पड़ सकता है महंगा, ये फर्जी वेबसाइट कई लोगों के साथ कर चुकी है स्कैम
इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धडल्ले से स्कैम चल रहे हैं। लोग ऑनलाइन चीज ऑर्डर करते हैं और…
Read More » -
Rajasthan Election: मतदान के बीच राजस्थान के फ़तेहपुर में 2 गुटों में झड़प, बुलाए गए केंद्रीय बल
राजस्थान में मतदान के बीच शनिवार को राज्य के सीकर जिले के फतेहपुर शहर में दो समूहों के बीच झड़प…
Read More » -
IPL 2024 को लेकर बड़ी खबर, Gujarat Titans का दामन छोड़ेंगे Hardik Pandya, इस टीम से जुड़ेंगे
नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय टीम के लिए टी20 टीम के…
Read More »