ब्रेकिंग न्यूज़

“ATM में धोखाधडी कर पैसे चोरी के अभियोग का अनावरण,01 अभियुक्त गिरफ्तार”

"ATM में धोखाधडी कर पैसे चोरी के अभियोग का अनावरण,01 अभियुक्त गिरफ्तार"


थाना सिविल लाइन, मुजफ्फरनगर

अवगत कराना है अज्ञात व्यक्ति द्वारा थाना क्षेत्र सिविल लाइन में ATM मशीन से पैसे निकालने आये व्यक्तियों से ATM कार्ड बदलकर धोखाधडी कर रूपये निकालने की घटना को अजांम दिया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पजींकृत किया गया था।

दिनांक 25.03.2022 की रात्रि को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 अभियुक्त को इण्डिया वन ATM के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
1. अर्जुन पुत्र राजकुमार निवासी दूधली आलमगीरपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।

बरामदगीः-
1. 01 स्वीफ्ट डिजायर कार
2. 02 फर्जी नम्बर प्लेट
3. 24 ATM कार्ड विभिन्न बैकों के
4. 01 नाजायज चाकू

नोटः- गिरफ्तार अभियुक्त अर्जुन उपरोक्त ATM में पैसे निकालने आये व्यक्तियों से ATM कार्ड बदलकर धोखाधडी कर रूपये निकाल लेता था, जिसने पूर्व में थाना क्षेत्र बुढाना में भी घटना की हुई है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मीडिया सेल
मुजफ्फरनगर पुलिस

IMG-20250402-WA0032

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!