[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर के कर कमलों द्वारा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की गरिमामयी उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष के सौदर्यकरण व जीर्णोद्वार का फीता काटकर किया उदघाटन*

Share This Article


अवगत कराना है आज दिनांक 18.06.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह के कर कमलों द्वारा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष के सौदर्यकरण व जीर्णोद्वार का फीता काटकर उदघाटन किया गया। इसके उपरान्त पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभागार कक्ष में अधिनस्थ अधिकारियों को रिक्रूट आरक्षिगण के बेहतर प्रशिक्षण हेतु व्यवस्थाओं में और सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए जिससे प्रशिक्षणरत आरक्षीगण को साफ-सुथरा, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण प्राप्त हो, जिससे वे बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें साथ ही शारीरिक और तकनीकी प्रशिक्षण पद्धतियों में गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इसके उपरान्त सभी को निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान रिक्रूट आरक्षियों को पुलिसिंग के मूलभूत सिद्धांतों, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा नागरिक हितों की सुरक्षा के प्रति पूर्ण सजगता सिखाई जाए साथ ही रिक्रूट्स के कौशल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी बल दिया।

*MEDIA CELL, MUZAFFARNAGAR POLICE*

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This