[aioseo_breadcrumbs]

*मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने मुजफ्फरनगर में रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की*

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 19 जून 2025: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज ने आज मुजफ्फरनगर स्थित आनंद मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से रेडिएशन ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह पहल शहर और आसपास के क्षेत्रों में कैंसर के मरीज़ों को विशेषज्ञ परामर्श और इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की डायरेक्टर, डॉ. त्रिप्ती सक्सेना की उपस्थिति में हुआ। वे प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगी।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग की डायरेक्टर, डॉ. त्रिप्ती सक्सेना ने बताया “इन ओपीडी सेवाओं का उद्देश्य ऐसे मरीजों को सही सलाह और मार्गदर्शन देना है जो कैंसर से जुड़ी संभावित लक्षणों जैसे कि बिना कारण गांठ बनना, उल्टी में खून आना, निगलने में कठिनाई, अनजाने में वजन घटना आदि से पीड़ित हैं। समय पर जांच और इलाज शुरू कराना ही इन सेवाओं की प्राथमिकता है ताकि अधिक से अधिक लोग आरंभिक चरण में इलाज का लाभ उठा सकें।”

मुजफ्फरनगर में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज की कैंसर के उन्नत इलाज को अधिक लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। मैक्स हेल्थकेयर क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य और जीवनस्तर को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक और गुणवत्ता युक्त चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के अपने लक्ष्य के प्रति सदैव समर्पित है।

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This