मुजफ्फरनगर – न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को कचहरी परिसर में विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिला जज के आदेशानुसार अपर जिला जज/एससी-एसटी कोर्ट के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित इस अभियान के दौरान न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वारों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई।
प्रभारी निरीक्षक कचहरी सुरक्षा सर्वेश कुमार ने पुलिस बल और एंटी सबोटाज टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान न्यायालय परिसर में आने वाले वादकारियों के पहचान पत्रों, विशेषकर आधार कार्ड की गहनता से जांच की गई।
बिना पहचान पत्र प्रवेश नहीं, अधिवक्ताओं के लिए भी निर्देश
सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए वादकारियों को निर्देश दिए गए कि वे वैध आधार कार्ड अथवा अन्य पहचान पत्र के बिना न्यायालय परिसर में प्रवेश न करें। वहीं, अधिवक्ताओं से भी अपेक्षा की गई कि वे निर्धारित ड्रेस और अधिकृत पहचान पत्र (आईडी कार्ड) धारण करके ही कचहरी परिसर में प्रवेश करें।
लगातार जारी रहेंगे चेकिंग अभियान
अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान जारी रहेंगे, ताकि परिसर में आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
हिंदुस्तान लाइव टुडे डि
जिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

