[aioseo_breadcrumbs]

विकास भवन में किसान सम्मान निधि कार्यक्रम, डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किसानों से किया संवाद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – विकास भवन के सभागार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के बनासकांठा से हुए सजीव संबोधन को सुना और उपस्थित किसानों से संवाद किया।

कार्यक्रम के दौरान 9.34 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18,680 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि हस्तांतरित करने, कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत विकसित 521 इकाइयों को राष्ट्र को समर्पित करने तथा 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का शुभारंभ करने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में किसान सबसे महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। किसानों को पर्याप्त संसाधन, गुणवत्तापूर्ण बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने तथा किसान सम्मान निधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करना सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की मजबूत नींव हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

किसान के खाते में पहुंचे 2,000 रुपये, मोबाइल पर मिला संदेश

कार्यक्रम के दौरान भोकरहेड़ी निवासी किसान रामकुमार शर्मा के मोबाइल पर उनके बैंक खाते में किसान सम्मान निधि के 2,000 रुपये हस्तांतरित होने का संदेश प्राप्त हुआ। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही, कृषि वैज्ञानिक डॉ. सविता आर्य, स्टेनो अक्षय शर्मा, भाजपा के रामकुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This