[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में ऑपरेशन किसान प्रहरी के तहत दूसरी बड़ी मुठभेड़, बिजली चोर गिरोह के 4 बदमाश गिरफ्तार; दो को लगी गोली

Share This Article

मुजफ्फरनगर – किसानों के ट्यूबवैल और बिजली ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह पर पुलिस ने एक और बड़ा प्रहार किया है। ऑपरेशन किसान प्रहरी के तहत ककरौली पुलिस और एसओजी देहात की संयुक्त टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। चारों आरोपियों पर ट्यूबवैल से विद्युत उपकरण और ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी करने का आरोप है।

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कॉपर के एंगल, कटआउट, कॉपर की पत्तियां, तार, विद्युत केबल, एल्युमिनियम तार, ट्रांसफार्मर की आठ कॉइल, दो अवैध तमंचे, छह कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

 

चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भागे बदमाश, ईंख के खेत में की फायरिंग

 

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को ककरौली पुलिस और एसओजी देहात की टीम आश्रम चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने के बजाय तेजी से वापस मुड़कर भागने लगे। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिलें आपस में टकराकर गिर गईं।

 

आरोपी बाइक छोड़कर ईंख के खेत में घुस गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया।

 

किसानों के ट्यूबवैल और ट्रांसफार्मर थे निशाने पर

 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका संगठित गिरोह है, जो ट्यूबवैल से विद्युत उपकरण और तार तथा ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी करता था। चोरी का सामान बेचकर अवैध कमाई की जाती थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अदनान कबाड़ी का काम करता है और गिरोह के सदस्य चोरी किए गए विद्युत उपकरण उसे बेचते थे।

 

मुजफ्फरनगर के 9 चोरी के मामलों का खुलासा

 

पुलिस ने इस कार्रवाई में विद्युत उपकरण और ट्रांसफार्मर चोरी से जुड़े नौ अभियोगों का खुलासा किया है। इनमें छपार, मीरापुर, सिखेड़ा, रामराज, भोपा और जानसठ थाना क्षेत्रों के मामले शामिल हैं।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कलीम उर्फ बिहारी निवासी निराना थाना सिखेड़ा, आबिद निवासी निराना थाना सिखेड़ा, अदनान निवासी मंसूरपुर और शादाब निवासी निराना थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है।

 

30 से अधिक मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर गैंग लीडर

 

पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी कलीम उर्फ बिहारी हिस्ट्रीशीटर (एचएस-8ए) है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसे सिखेड़ा थाने के चोरी गैंग का गैंग लीडर भी बताया है।

 

चारों आरोपियों के खिलाफ थाना ककरौली में मुकदमा अपराध संख्या 125/2026 के तहत बीएनएस और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई एसएसपी सूरज कुमार राय के निर्देशन में एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, सीओ भोपा राधारमण सिंह और थानाध्यक्ष ककरौली दीपक चौधरी के नेतृत्व में ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम ने की।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This