[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में अवैध हथियारों के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, मेरठ के 3 तस्कर गिरफ्तार; पिस्टल-तमंचे और बाइक बरामद

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले तस्करों के खिलाफ कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेरठ के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, एक पिस्टल .32 बोर मैगजीन सहित, तीन मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर को कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग न्याजूपुरा से चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास अवैध हथियार बेचने के लिए मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

**तमंचे और पिस्टल बेचकर कमाते थे मोटा मुनाफा**

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के मैनापुट्ठी निवासी सितारा से अवैध हथियार खरीदते थे। एक तमंचा 3 से 4 हजार रुपये में खरीदकर 6 से 7 हजार रुपये में बेचते थे, जबकि 30 से 35 हजार रुपये में खरीदी गई पिस्टल को 45 से 60 हजार रुपये तक में बेचकर मुनाफा कमाते थे। हथियारों की बिक्री से मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे।

 

आरोपियों ने बताया कि वे किसी निश्चित ग्राहक को हथियार नहीं बेचते थे, बल्कि राह चलते मिलने वाले ग्राहकों को ही असलाह बेच देते थे। पुलिस के मुताबिक, बरामद हथियार भी कुछ दिन पहले सितारा से खरीदे गए थे और आरोपी इन्हें बेचने के लिए काली नदी पुल के पास पहुंचे थे।

 

नंबर प्लेट हटाकर करते थे मोटरसाइकिल का इस्तेमाल

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक उनके एक दोस्त की है, जिसे वे हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए मांगकर लाए थे। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने बाइक की नंबर प्लेट हटा दी थी। जांच में मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP15 EE 8102 सामने आया।

 

मेरठ के तीन आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद (23), मोहम्मद अहमद (22) और समीर (24) के रूप में हुई है। तीनों मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

 

कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 484/2026, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों के आगे और पीछे के नेटवर्क यानी फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। हथियारों के कथित सप्लायर सितारा की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीम गठित की गई है।

 

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन, एसपी सिटी अमृत जैन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा और कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह सहित कोतवाली नगर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This