[aioseo_breadcrumbs]

PET परीक्षा को लेकर मुजफ्फरनगर पुलिस अलर्ट, एसपी सिटी अमृत जैन ने परीक्षा केंद्रों पर परखी सुरक्षा

Share This Article

मुजफ्फरनगर – PET परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। अभ्यर्थियों की सुरक्षा और परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को एसपी सिटी अमृत जैन ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता और मुस्तैदी को परखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

 

अभ्यर्थियों की चेकिंग और प्रवेश व्यवस्था पर विशेष जोर

 

एसपी सिटी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की नियमानुसार चेकिंग एवं फ्रिस्किंग सुनिश्चित की जाए। निर्धारित नियमों और दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाए। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

 

यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश

 

परीक्षा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास व्यवस्था बनी रहे।

 

इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से PET परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

डॉ. श्वेता कौशिक ( जिला उपाध्यक्ष भाजपा, मुजफ्फरनगर ) ने डॉक्टरों के स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय संगठक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप हुए ते अधिकतम 12 घंटे की ड्यूटी निर्धारित करने की मांग उठाई।

Read More »

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This