व्यापारियों की शिकायतों पर ADM गंभीर सिंह का कड़ा रुख, लापरवाही छोड़ें अधिकारी, समयबद्ध करें समस्याओं का समाधान
मुजफ्फरनगर – विकास भवन में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। व्यापारियों ने बिजली आपूर्ति, जलभराव, नालों के निर्माण, साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं से संबंधित मुद्दे उठाए।…

