[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ

Share This Article

मुजफ्फरनगर – लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन्स, मुजफ्फरनगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के लिए उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।

 

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान देने की शपथ दिलाई।

 

इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला गया। बताया गया कि उन्होंने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और कुशल नेतृत्व के बल पर देश की विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर अखंड भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

पुलिसकर्मियों को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इसके साथ ही जनपद के सभी पुलिस कार्यालयों एवं थानों में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहां भी पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

 

कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This