
मुजफ्फरनगर, 31 अक्टूबर 2026 – लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।
जिला पंचायत सभागार में हुआ मुख्य कार्यक्रम
जिला पंचायत सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देश दीपक सिंह और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की प्रभुसत्ता, एकता और अखंडता की रक्षा करने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
सरदार पटेल के योगदान को किया याद
कार्यक्रम के दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी देश को एकजुट, सशक्त और सुरक्षित बनाने की प्रेरणा देते हैं।
एकता और अखंडता का दिया संदेश
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल के अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य विभागीय कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के माध्यम से नागरिकों को देश की एकजुटता बनाए रखने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया गया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

