[aioseo_breadcrumbs]

भोपा पुलिस का बड़ा खुलासा: मीशो कोरियर कार्यालय चोरी का पर्दाफाश, 4 शातिर चोर गिरफ्तार

Share This Article

मुजफ्फरनगर। थाना भोपा पुलिस ने मीशो ब्राण्ड के कोरियर कार्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 40 मीशो पैकेट/पार्सल और एक मोटरसाइकिलनुमा रिक्शा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 4/5 सितंबर की रात भोपा क्षेत्र स्थित मीशो कोरियर कार्यालय में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में थाना भोपा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने सोमवार, 7 सितंबर को अथाई रोड से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की, पवन, अरुण और शक्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेते हुए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल अमित कुमार, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल नरेंद्र कुमार शामिल रहे।

बरामदगी:
▪️ 40 मीशो पैकेट/पार्सल
▪️ 01 मोटरसाइकिलनुमा रिक्शा

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This