[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर में 1 नवंबर को लगेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर, एक ही स्थान पर मिलेंगी जनकल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं

Share This Article

मुजफ्फरनगर – जनपद में आगामी 1 नवंबर 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

 

शिविर की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला पंचायत सभागार में नगर मजिस्ट्रेट दीपक कुमार पाल की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर से पहले अपने-अपने विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करें।

 

नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि शिविर स्थल पर सभी संबंधित विभाग अपने-अपने स्टॉल लगाएंगे, जहां आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही लाभ दिलाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से शिविर को सफल बनाने के निर्देश दिए।

 

बैठक में डीसी मनरेगा के.एन. पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, नगर पालिका के अपर अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, जिला कृषि अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This