[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर के किसानों को कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने का दूसरा मौका, बुकिंग की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर तक बढ़ी

Share This Article

मुजफ्फरनगर – उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने का एक और अवसर दिया है। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों एवं फसल अवशेष प्रबंधन उपकरणों पर सब्सिडी के लिए ऑनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 27 अक्टूबर 2026 कर दी गई है।

उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बताया कि सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा फसल अवशेष प्रबंधन सहित अन्य योजनाओं के तहत किसान विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इनमें सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, जीरो टिल सीड ड्रिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, रीपर, बेलर, स्ट्रा रीपर, पोटैटो प्लांटर, पावर वीडर, कृषि ड्रोन, गन्ना बुवाई एवं कटाई से संबंधित मशीनें और फार्म मशीनरी बैंक सहित कई उपकरण शामिल हैं।

**ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग**

किसान स्वयं अथवा जनसेवा केंद्र के माध्यम से विभागीय पोर्टल **agriculture.up.gov.in** पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। आवेदन के लिए किसान अपने मोबाइल नंबर या परिवार के रक्त संबंधी सदस्य के मोबाइल नंबर का उपयोग कर सकते हैं। इसमें माता, पिता, भाई, बहन, पुत्र, पुत्री एवं पुत्रवधू के मोबाइल नंबर शामिल हैं।

कृषि विभाग ने किसानों से निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This