
मुजफ्फरनगर – शासन के निर्देश पर शनिवार को थाना सिखेड़ा में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी क्राइम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए और निर्धारित समयसीमा में उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान समाधान दिवस में मौजूद लोगों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय भी बताए गए।
समाधान दिवस में थानाध्यक्ष सिखेड़ा जोगिंदर सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

