[aioseo_breadcrumbs]

चरथावल में मिशन शक्ति 6.0: एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके

Share This Article

मुजफ्फरनगर – मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के तहत शनिवार को पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ ने चरथावल स्थित कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक किया।

 

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या परेशानी में इन हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से पुलिस से सहायता प्राप्त की जा सकती है। छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी संबंधित अधिकारियों को देने के लिए भी जागरूक किया गया।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

इस दौरान चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया सहित मिशन शक्ति टीम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This