
मुजफ्फरनगर, 24 अक्टूबर – जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहपुर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी गौतम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को किनौनी गांव में दुर्गा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी शाहपुर गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौतम पुत्र धनपत, निवासी किनौनी, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। आरोपी थाना शाहपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 290/2026 में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 65(1), 352 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 3/4(2) के तहत मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण बंसल, कांस्टेबल हिमांशु मलिक और कांस्टेबल मिथुन कुमार शामिल रहे। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

