[aioseo_breadcrumbs]

IGRS पर लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त! ADM गंभीर सिंह सख्त, हर शिकायतकर्ता से फोन पर लिया जाएगा फीडबैक

Share This Article

मुजफ्फरनगर। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही रोकने और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने IGRS (जनसुनवाई समाधान प्रणाली) को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला पंचायत सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह की अध्यक्षता में IGRS सहायकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

प्रशिक्षण के दौरान शिकायत सहायक विजय कुमार और ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर प्रिंस जैन ने IGRS पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण की प्रक्रिया समझाई। सहायकों को निर्धारित समय-सीमा का पालन करने, शिकायतकर्ता को संतुष्टिपरक आख्या उपलब्ध कराने तथा लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।

 

हर शिकायत के निस्तारण के बाद लिया जाएगा फीडबैक

 

जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक शिकायत के संबंध में शिकायतकर्ता को फोन कर फीडबैक लेने पर विशेष जोर दिया गया। इसका उद्देश्य निस्तारण की वास्तविक स्थिति का पता लगाना और यह सुनिश्चित करना है कि शिकायतकर्ता की समस्या का समाधान प्रभावी ढंग से हुआ है या नहीं।

 

अपर जिलाधिकारी गंभीर सिंह ने निर्देश दिए कि जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शासन की मंशा के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। साथ ही IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की नियमित निगरानी करते हुए निस्तारण प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनशिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, आमजन की समस्याओं का समय से समाधान करना और जनसुनवाई प्रणाली के प्रति नागरिकों का विश्वास मजबूत करना रहा।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This