मुजफ्फरनगर। थाना शाहपुर साइबर हेल्पडेस्क ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गई पूरी 24 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी।
ग्राम तावली निवासी मुस्तफा के खाते से 25 मई 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने 24 हजार रुपये की साइबर ठगी कर ली थी। शिकायत मिलने पर शाहपुर साइबर हेल्पडेस्क ने तत्काल संबंधित बैंक खातों को फ्रीज कराया। पुलिस की कार्रवाई के बाद सोमवार 7 सितंबर को पीड़ित के खाते में पूरी 24 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
मुजफ्फरनगर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना बैंक खाता नंबर, पिन, OTP व CVV किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या मुजफ्फरनगर साइबर सेल के नंबर 9454401617 पर संपर्क करें।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप







