मुजफ्फरनगर – मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने 7 सितंबर को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित कर आमजन की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।
जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी अपनी समस्याएं CMO के समक्ष रखीं। डॉ. तेवतिया ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
CMO ने कहा कि आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिकायतों के समाधान में लापरवाही न बरतने और निस्तारण की नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
बताया गया कि CMO द्वारा प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन किया जाता है, जहां आमजन अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सीधे उनके समक्ष रख सकते हैं।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप







