सहारनपुर। दो दिन से हाउस अरेस्ट में चल रहे मुजफ्फरनगर सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक पुलिस को गच्चा देकर सहारनपुर पहुंच गए। सपा के प्रस्तावित डेलिगेशन में शामिल अन्य नेता सहारनपुर नहीं पहुंच सके, जबकि हरेंद्र मलिक अकेले सहारनपुर पहुंचने में सफल रहे।

सहारनपुर पहुंचने के बाद सांसद हरेंद्र मलिक ने सपा नेताओं जिया चौधरी और संजय पांडे के साथ कमिश्नर से मुलाकात की। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद ध्वस्तीकरण प्रकरण को लेकर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
सांसद ने पूरे मामले की जानकारी लेते हुए प्रकरण से जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की पूरी जानकारी जुटाने के बाद वह इस संबंध में आगे अपनी बात रखेंगे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप






