[aioseo_breadcrumbs]

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में स्वामी यशवीर महाराज ने सभी आरोपियों पर गैंगरेप-पॉक्सो एक्ट में कठोर कार्रवाई की मांग की

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना छपार क्षेत्र में जन्माष्टमी की रात मंदिर जाते समय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के जघन्य मामले में पुलिस द्वारा दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए जाने पर स्वामी यशवीर महाराज ने पुलिस कार्रवाई की सराहना की है।

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि नाबालिग बेटी के साथ हुई यह घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक है। मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य कठोर कानूनी धाराओं में प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों को ऐसी सजा मिले, जो समाज में कानून का भय पैदा करे और भविष्य में कोई भी अपराधी बेटियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कानून के अनुसार कठोरतम दंड सुनिश्चित कराने की मांग की।

स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाना और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कार्रवाई के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस कप्तान और छपार थाना प्रभारी का धन्यवाद किया।

बेटी को न्याय मिले — अपराधियों को कठोरतम दंड मिले— स्वामी यशवीर महाराज

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This