मुजफ्फरनगर – ग्राम छपरा पहुंचकर संयुक्त वैश्य मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मोर्चे ने मांग की कि दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं, अब सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की गई।
समाजसेवी बलराम तायल ने पीड़ित परिवार को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। वहीं, थाना प्रभारी मोहित सहरावत की त्वरित कार्रवाई पर मोर्चे ने उनका सम्मान किया।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप






