पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के चलते लगातार हो रही बारिश से मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, बिजनौर और बागपत में शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मानसून की वापसी का समय नजदीक है, लेकिन इससे पहले इसकी सक्रियता के कारण पश्चिमी यूपी के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है। अगले कुछ घंटों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
🌾 फसलों पर बारिश का मिला-जुला असर
बारिश से गन्ने की फसल को फायदा मिलने की उम्मीद है, जबकि खेतों में अधिक पानी भरने से धान और सब्जियों की फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों को जलभराव वाले खेतों में पानी की निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









