[aioseo_breadcrumbs]

रतनपुरी में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी समेत दो हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल

Share This Article

मुजफ्फरनगर – थाना रतनपुरी पुलिस ने टोडा नगला मार्ग पर हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी रिजवान और उसके साथी रिहान को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान चकरोड पर खड़ी मोटरसाइकिल को चेक करने पहुंची पुलिस टीम पर दोनों आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आरोपियों के कब्जे से एक जीवित गौवंश, चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण, तीन तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक दोनों रतनपुरी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। रिजवान के खिलाफ विभिन्न थानों में गौवध, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित 34 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि रिहान के खिलाफ भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। रिजवान गाजियाबाद के भोजपुर थाने में दर्ज मुकदमे में वांछित था और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This