मुजफ्फरनगर। रूड़की रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में सहारनपुर जोन का जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम समागम आयोजित किया गया। इसमें सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की 40 शाखाओं से जुड़े सैकड़ों बच्चों, बहनों एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सफदरजंग दिल्ली से पहुंचीं बहन श्वेता कपूर ने कहा कि सत्संग से जीवन में शांति, नम्रता और भक्तों वाले गुणों का समावेश होता है। परमात्मा के साथ हमारा जुड़ाव बना रहे तो जीवन में तनाव और चिंता हावी नहीं होती।
उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी दौर में अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं को सीखना आसान हो गया है। युवाओं को अंग्रेजी माध्यम के सत्संग से जुड़कर सतगुरु के संदेश को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने में योगदान देना चाहिए।


समागम में स्किट, समूह गीत, कविताओं एवं विचारों के माध्यम से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश दिया गया। जोनल इंचार्ज कुलभूषण चौधरी एवं संयोजक हरीश कुमार ने संगत का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में निरंकारी सेवादल के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









