मुजफ्फरनगर – थाना शाहपुर क्षेत्र के एक गांव से 23 अगस्त को दो बच्चों की मां महिला के लापता होने के मामले में शाहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और उसके बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक को धर्मांतरण सहित संबंधित गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
चार दिन पूर्व स्वामी यशवीर महाराज ने प्रकरण को उठाते हुए महिला की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस की कार्रवाई पर उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा और शाहपुर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह का आभार जताया। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए महिला और उसके बच्चों को सुरक्षित बरामद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि छल, प्रलोभन या झूठे प्रेम के माध्यम से किसी परिवार को तोड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने हिन्दू समाज से भी अपनी बेटियों और बहनों की सुरक्षा को लेकर सजग और संगठित रहने की अपील की।
उन्होंने कहा, “पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी बेटी या महिला को लव जिहाद का शिकार नहीं बनने देंगे। यदि कोई उन्हें बहला-फुसलाकर ले जाएगा, तो उन्हें वापस लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। अन्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा।”
— स्वामी यशवीर महाराज
पीठाधीश्वर, योग साधना यशवीर आश्रम, बघरा, मुजफ्फरनगर
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








