[aioseo_breadcrumbs]

मुजफ्फरनगर – कृष्ण जन्माष्टमी पर अमरनाथ गुफा व 12 ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन

Share This Article

मुजफ्फरनगर – कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शिव चौक स्थित हनुमान मंदिर में पवित्र अमरनाथ गुफा एवं 12 ज्योतिर्लिंग की भव्य झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दिव्य दर्शन किए।

इस अवसर पर एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा, हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार और सिविल लाइन थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और धर्म लाभ कमाया।

हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से अंकित गर्ग व सौरभ गर्ग तथा अखिल भारतीय हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री अरुण प्रताप सिंह ने अतिथियों का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। सभी अतिथियों को मंदिर समिति की ओर से प्रसाद भी प्रदान किया गया।

अतिथियों ने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुंदर एवं व्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए आयोजन की प्रशंसा की।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This