[aioseo_breadcrumbs]

विधानसभा चुनाव 2027: मुजफ्फरनगर में EVM-VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच शुरू

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 4 सितंबर 2026। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के लिए इस्तेमाल होने वाली EVM और VVPAT की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC) शुरू हो गई है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि प्रत्येक चुनाव से पहले EVM और VVPAT की जाँच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में कराया जाता है। FLC में सफल पाई जाने वाली EVM और VVPAT का ही चुनाव में उपयोग किया जाता है।

मुजफ्फरनगर में यह प्रक्रिया 2 सितंबर से संभावित 19 सितंबर 2026 तक जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर स्थित EVM/VVPAT वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा की जा रही है।

FLC प्रक्रिया की निगरानी जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी और भारत निर्वाचन आयोग के स्तर से भी की जाती है।

प्रशासन की ओर से मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों से भी अपने प्रतिनिधियों को FLC प्रक्रिया के अवलोकन के लिए अधिकृत करने का अनुरोध किया गया है। संबंधित दलों के राज्य मुख्यालयों द्वारा अनुरोध पत्र की प्राप्ति की पुष्टि भी की गई है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This