[aioseo_breadcrumbs]

पुलिस लाइन में गूंजे कान्हा के जयकारे, झांकियों ने मोहा मन डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस परिवार के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Share This Article

मुजफ्फरनगर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित मंदिर प्रांगण में 4/5 सितंबर की रात भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पुलिस लाइन स्थित मंदिर को आकर्षक विद्युत सजावट और पुष्प सज्जा से भव्य रूप दिया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा एवं उनकी पत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा सहित पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने परिवारजनों के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण में बनाए गए मंच पर पुलिस परिवार के बच्चों एवं कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण और विभिन्न धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मौजूद पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों का मन मोह लिया।

🌸 मथुरा और उत्तराखंड की भव्य झांकियां बनीं आकर्षण

कार्यक्रम में मथुरा दर्शन एवं उत्तराखंड दर्शन पर आधारित भव्य झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों में दोनों क्षेत्रों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों को सुंदर एवं आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।

रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय आते ही पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो उठा। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भजनों से पुलिस लाइन गूंज उठी। पुलिसकर्मियों और उनके परिवारजनों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ जन्मोत्सव में सहभागिता की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों, उनके परिवारजनों और जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में एसपी सिटी अमृत जैन, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसपी अपराध इन्दु सिद्धार्थ, एसपी यातायात अतुल कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This