[aioseo_breadcrumbs]

मलूक नागर के बयान पर सपा में उबाल, जूते बरसाकर फूंका पोस्टर ,श्यामलाल पाल पर टिप्पणी से भड़के सपाई, सत्येंद्र पाल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन

Share This Article

मुजफ्फरनगर। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के खिलाफ पूर्व सांसद मलूक नागर की कथित टिप्पणी को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को सपा शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मलूक नागर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मलूक नागर के पोस्टर पर जूते बरसाए और बाद में पोस्टर को आग के हवाले कर दिया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

सपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन में रामपाल सिंह पाल, पवन पाल, अनुराग पाल, दुर्गेश पाल, प्रमोद पाल, रवि धनगर, रविंद्र पाल, किशोरी लाल और आनंद धनगर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This