मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने शुक्रवार को थाना ककरौली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, आगंतुक कक्ष, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, मैस और मालखाने समेत विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया।


SSP ने अपराध रजिस्टरों के अद्यतन रख-रखाव और लंबित विवेचनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साइबर हेल्प डेस्क पर सभी डाटा प्रविष्टियां समयबद्ध और सही तरीके से दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
मिशन शक्ति केंद्र में महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण पर जोर दिया गया। वहीं मैस के निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। क्षेत्र में नियमित गश्त और संवेदनशील स्थानों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने को भी कहा गया।
इस दौरान थानाध्यक्ष ककरौली जोगेंद्र सिंह सहित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप








