[aioseo_breadcrumbs]

नकली गोल्ड फ्लैक सिगरेट की फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में नकली सिगरेट व मशीनें बरामद

Share This Article

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दूधली खादर में डेयरी के नाम पर किराये के भवन में गोल्ड फ्लैक ब्रांड की नकली सिगरेट बनाने और सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से रवि किशोर (52) निवासी नेहरू नगर, दक्षिणी दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा गोल्ड फ्लैक कंपनी के नाम से कूटरचित रैपर तैयार कर नकली सिगरेट का निर्माण और सप्लाई किया जा रहा था। फैक्ट्री का कोई वैध GST पंजीकरण या लाइसेंस भी नहीं मिला।

बरामदगी में— 🔹 94 कार्टन तैयार गोल्ड फ्लैक प्रीमियम सिगरेट
🔹 13 कार्टन खुली सिगरेट
🔹 19 कार्टन गोल्ड फ्लैक रोल
🔹 124 कार्टन गोल्ड फ्लैक ब्लैक
🔹 15 आउटर रोल रैपर कार्टन
🔹 3 फिल्टर कार्टन
🔹 सिगरेट बनाने की ऑटोमैटिक मशीनें

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं व कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This