[aioseo_breadcrumbs]

जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में बच्चों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग

Share This Article

मुजफ्फरनगर रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी के तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वामा सारथी मुजफ्फरनगर की अध्यक्षा डॉ. नीलम राय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पुलिस परिवार और पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण, राधा सहित विभिन्न पात्रों की आकर्षक वेशभूषा में प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने नृत्य, गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी खतौली रूपाली राव, क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह, निवेदिता, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This