मुजफ्फरनगर, 2 सितंबर 2026: मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने विकास क्षेत्र जोन-3, 4 और 5 में अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण की टीम ने 10 स्थलों पर सील और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
मिमलाना रोड पर अनवर स्टार पैलेस के पीछे करीब 11 बीघा अवैध कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं रामपुर तिराहे पर अवैध कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर बनाए गए मुख्य द्वार को भी ध्वस्त किया गया।
इसके अलावा खांजापुर, शामली रोड, श्रीराम कटोरी द्वार के पास रूड़की रोड, रामलीला टिल्ला, शाहबुद्दीनपुर रोड, एनएच-58 बाईपास और हरिद्वार रोड समेत विभिन्न स्थानों पर व्यावसायिक हॉल, दुकानों और अन्य निर्माणों को सील किया गया।
प्राधिकरण के मुताबिक, संबंधित भू-स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे और चालानी कार्रवाई के बाद सील/ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए थे। इसके बावजूद निर्माण नहीं हटाए जाने पर आज कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, प्राधिकरण टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









