[aioseo_breadcrumbs]

श्री हनुमान मंदिर शिव चौक में कृष्ण जन्माष्टमी पर होंगे 12 ज्योतिर्लिंग और अमरनाथ गुफा के दिव्य दर्शन

Share This Article

मुजफ्फरनगर। श्री हनुमान मंदिर, शिव चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ अमरनाथ गुफा के दिव्य दर्शन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के साथ ही 12 ज्योतिर्लिंग एवं अमरनाथ गुफा के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे।

4 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर के पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में पहुंचने की संभावना है।

मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और इस विशेष धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This