[aioseo_breadcrumbs]

दिनांक: 03 सितंबर 2026 –विद्युत चोरी के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान, 04 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज

Share This Article

शासन के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग द्वारा आज 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र न्यू रुड़की रोड एवं 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पचेंडा रोड के हाईलॉस फीडर न्यू रुड़की रोड एवं बागोवाली के क्षेत्रान्तर्गत मल्हूपुरा एवं बागोवाली में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान विनोद कुमार, मुख्य अभियंता (वितरण), प0वि0वि0नि0लि0, मुजफ्फरनगर क्षेत्र तथा सुधीर कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता, विद्युत नगरीय वितरण मंडल, मुजफ्फरनगर एवं अधोहस्ताक्षरी के कुशल नेतृत्व में विभागीय टीम और विजिलेंस टीम द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया।

अभियान में निम्न अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे—
➡️ अक्षय कुमार सिंह, सहायक अभियंता (रेड)
➡️ दिलीप यादव, अवर अभियंता (रेड)
➡️ अखिलेश कुमार सरोज, अवर अभियंता (रेड)
➡️ अमित गोस्वामी, प्रभारी प्रवर्तन दल
➡️ महिला हेड कांस्टेबल मोनिका
➡️ कांस्टेबल श्री जितेन्द्र
➡️ कांस्टेबल सचिन, रोहित एवं नवनीत

चेकिंग के दौरान विद्युत चोरी के मामले सामने आए। जांच में कुल 16.63 किलोवाट की अवैध विद्युत चोरी पकड़ी गई। इसमें 04 उपभोक्ताओं द्वारा मीटर के केबल में कट लगाकर अवैध रूप से विद्युत उपयोग करते हुए पाया गया। इन मामलों में लगभग 8.63 किलोवाट विद्युत भार की चोरी सामने आई।

इसके अतिरिक्त 04 अन्य उपभोक्ताओं के परिसर पर मीटर टेम्पर्ड पाए गए, जिनमें लगभग 8.00 किलोवाट विद्युत भार पाया गया। वहीं 02 उपभोक्ताओं के परिसरों पर धारा 138-बी के अंतर्गत विद्युत अनियमितता भी पाई गई।

विद्युत अधिनियम-2003 के तहत कार्रवाई हुई

उक्त प्रकरणों में विद्युत अधिनियम-2003 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही 04 नंबर उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिक एंटी पावर थेफ्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

विद्युत विभाग की अपील
सभी उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि विद्युत चोरी जैसे दंडनीय अपराध से बचें तथा केवल विधिवत एवं अधिकृत कनेक्शन के माध्यम से ही विद्युत का उपयोग करें। विद्युत चोरी अथवा अनधिकृत विद्युत उपयोग पाए जाने पर विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

— कुलदीप सिंह
अधिशासी अभियंता
विद्युत नगरीय वितरण खंड (वाणिज्य-2), मुजफ्फरनगर

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This