[aioseo_breadcrumbs]

नो-पार्किंग में खड़े 322 वाहनों के चालान, अतिक्रमण भी हटाया

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सघन अभियान चलाया। झांसी की रानी से शिव चौक, आलू मंडी, मीनाक्षी चौक होते हुए मेरठ रोड के दोनों ओर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

इसके साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 322 वाहनों के चालान किए गए। पुलिस के अनुसार कार्रवाई का उद्देश्य जाम की समस्या से राहत दिलाना और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने, तीन सवारी न बैठाने, आवश्यक दस्तावेज साथ रखने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी