[aioseo_breadcrumbs]

मेरठ में PET परीक्षा को लेकर ADG भानु भास्कर का ग्राउंड जीरो पर एक्शन, बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक सुरक्षा का सघन निरीक्षण

Share This Article

 

 

मेरठ – UPSSSC की PET परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए ADG जोन मेरठ भानु भास्कर ने शनिवार, 24 अक्टूबर को देर रात शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

 

भैंसाली बस अड्डे पर भीड़ प्रबंधन के निर्देश

 

ADG भानु भास्कर ने थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित भैंसाली रोडवेज बस अड्डे का निरीक्षण किया। परीक्षा के चलते परीक्षार्थियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और परीक्षार्थियों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

 

सिटी स्टेशन पर परीक्षार्थियों से सीधा संवाद

 

इसके बाद ADG ने थाना रेलवे रोड क्षेत्र के मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था परखी और प्रतीक्षालय में आराम कर रहे परीक्षार्थियों से सीधे बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को परीक्षार्थियों की हरसंभव सहायता करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

QR कोड स्कैन कर जांचा परीक्षा केंद्रों का रास्ता

 

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए मेरठ सिटी स्टेशन पर लगाए गए विशेष QR कोड को ADG ने स्वयं मोबाइल से स्कैन कर परीक्षण किया। इसके जरिए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के मार्ग की जानकारी जांची गई। साथ ही परीक्षार्थियों को QR कोड के उपयोग के बारे में बताया गया, ताकि वे बिना भटके आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें।

 

अराजक तत्वों पर नजर रखने के निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान ADG ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने, अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी बढ़ाने के निर्देश दिए। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा से बचाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

हिंदुस्तान लाइव टुडे

डिजिटल न्यूज़ चैनल

अमरदीप

 

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी