-
-
नो-पार्किंग में खड़े 322 वाहनों के चालान, अतिक्रमण भी हटाया
मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। यातायात पुलिस ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए सघन अभियान चलाया। झांसी की रानी से शिव चौक, आलू मंडी, मीनाक्षी चौक होते हुए मेरठ रोड के दोनों ओर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। इसके साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 322 वाहनों के चालान…
-
डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बैरक से लेकर अस्पताल तक व्यवस्थाएं परखी
मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जिला कारागार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने पुरुष एवं महिला बैरकों, रसोईघर, कार्यालय और अस्पताल का निरीक्षण किया। रसोईघर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और बंदियों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के…
-
सेवानिवृत्त दरोगा दिनेश कुमार को दी भावभीनी विदाई
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी उ0नि0 दिनेश कुमार के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट किए। उन्होंने सेवा के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।…
-
मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, 4 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने न्याजूपुरा-काली नदी मार्ग के जंगल में गौकशी की तैयारी कर रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में एक हिस्ट्रीशीटर गौकश को घायल कर गिरफ्तार किया। कांबिंग के दौरान तीन अन्य गौकश भी पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में…
-
पुलिस कार्यालय में एसएसपी ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित निस्तारण के निर्देश
मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतें ध्यानपूर्वक सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। महिला अपराधों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल क्विक रिस्पांस टीम (महिला विंग) को मौके पर भेजा…
-
-
जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर जोर
मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं, सड़क, बिजली, एनओसी और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश…
-
रामपुर तिराहे के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, पांच घायल*
मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर रामपुर तिराहे के पास रविवार शाम करीब 5:15 बजे हरियाणा के सोनीपत से शामली-पानीपत होते हुए आ रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही छपार पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-112 व एंबुलेंस…
-
सीताबपुरी में दो गुटों में झगड़ा, फायरिंग की सूचना; चार हिरासत में
मुजफ्फरनगर। थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम सीताबपुरी में रविवार को दो गुटों के बीच झगड़े की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा और थाना भोपा पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों द्वारा तमंचे…

