[aioseo_breadcrumbs]

जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

Share This Article

मुजफ्फरनगर, 31 अगस्त 2026। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं, सड़क, बिजली, एनओसी और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। जानसठ रोड स्थित नैराना विद्युत सब-स्टेशन की 500 मीटर लिंक रोड और विद्युत पोल शिफ्टिंग के संबंध में एनएचएआई ने बताया कि एस्टीमेट स्वीकृत हो चुका है और बारिश के बाद काम शुरू कराया जाएगा।

धंधेड़ा रोड से औद्योगिक क्षेत्र की सड़क, मेरठ रोड स्थित बी.के. टाइल्स के पास क्षतिग्रस्त लिंक रोड, लच्छेड़ा में विद्युत पोल लगाने और तार ऊंचे कराने सहित अन्य मामलों पर भी अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्लेसमेंट की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उद्योगों की जरूरत के अनुसार कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर जोर दिया।

उन्होंने औद्योगिक आस्थान के मुख्य मार्ग के सौंदर्यीकरण एवं विकास में औद्योगिक संगठनों से एमडीए और नगर पालिका के साथ सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी