मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र में पानीपत-खटीमा मार्ग पर रामपुर तिराहे के पास रविवार शाम करीब 5:15 बजे हरियाणा के सोनीपत से शामली-पानीपत होते हुए आ रही स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही छपार पुलिस मौके पर पहुंची और डायल-112 व एंबुलेंस की मदद से ग्रीन कॉरिडोर तैयार कर घायलों को रेस्क्यू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान रोहताश, देवेंद्र, मोंटी, नीर और रोहित, निवासी नागल खुर्द, जनपद सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है।
घायलों में से तीन को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदुस्तान लाइव टुडे
डिजिटल न्यूज़ चैनल
अमरदीप









